एनटीएसई चरण 2 की परीक्षाएं 13 जून, 2021 को होने वाली थीं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे लोग एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncp.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इससे पहले, स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर और 13 दिसंबर, 2020 को किया गया था। मेघालय, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को हुआ था।