शिक्षा

COMEDK UGET Admit Card 2021 released: एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें चेक

  COMEDK UGET Admit Card 2021 released: कर्नाटक के मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम की परीक्षा 14 सितंबर 2021 को होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Aug 30, 2021
COMEDK UGET Admit Card 2021 released

COMEDK UGET Admit Card 2021 released: कर्नाटक के मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने COMEDK UGET एडमिट कार्ड 2021 आज जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2021 है।

COMEDK UGET परीक्षा 14 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली 2 बजकर 30 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 17 सितंबर, 2021 को जारी की जाएगी।

COMEDK UGET Admit Card 2021 released: ऐसे करें डाउनलोड

1. उम्मीदवार सबसे पहले कर्नाटक मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।

2. अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट या इंजीनियरिंग एप्लीकेशन लॉग इन सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।

3. COMEDK UGET एडमिट कार्ड 2021 वाले लिंक पर सीधे क्लिक करें।

4. उम्मीदवार लॉग इन करने के लिए एप्लिकेशन अनुक्रम संख्या या आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

5. COMEDK UGET एडमिट कार्ड 2021 देखें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

उम्मीदवार परीक्षा हॉल में तय समय पर COMEDK UGET एडमिट कार्ड 2021 और एक वैध पहचान पत्र के साथ पहुंचें। इन दस्तावेजों के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिणाम 26 सितंबर, 2021 को जारी होने वाला है। COMEDK UGET 2021 परीक्षा के बारे में डिटेल जानकारी उम्मीदवार comedk.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

COMEDK UGET

कर्नाटक के मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का संघ COMEDK UGET विभिन्न UG और PG पाठ्यक्रमों के लिए एक राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। COMEDK मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित करता है।

Updated on:
30 Aug 2021 06:01 pm
Published on:
30 Aug 2021 05:53 pm
Also Read
View All