4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navodaya Vidyalaya Samiti: 31 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के खुलेंगे जवाहर नवोदय विद्यालय

  Navodaya Vidyalaya Samiti: नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि माता-पिता की सहमति से ही छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने और छात्रावास में रहने की इजाजत होगी। पहले की तरह ऑनलाइन शिक्षा का प्रावधान भी जारी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Aug 2021, 11:02 PM IST

Jawahar Navoday Vidyalaya

Jawahar Navoday Vidyalaya

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने के बाद नवोदय विद्यालय समिति ( Navodaya Vidyalaya Samiti ) ने कक्षा 9 से 12 के लिए जेएनवी ( JNV ) को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला लिया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थिति जवाहर नवोदय विद्यालय ( Jawahar Navoday Vidyalaya ) को जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 31 अगस्त से खोले जाएंगे। जेएनवी को अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत मिली है।

Covid-19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

नवोदय विद्यालय समिति ( Navodaya Vidyalaya Samiti ) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। माता-पिता की सहमति से ही छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने और छात्रावास में रहने की इजाजत होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास पहले की तरह जारी रहेगा। स्कूल प्रबंधन से छात्रों के मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए काउसंलर सेवा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

Read More: Calicut University Entrance Phase 2 Timetable Released: यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, यहां से करें चेक

कक्षा 11 के लिए प्रवेश सूची जल्द जारी होने की संभावना

NVS द्वारा स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लेने के बाद कक्षा 11 में प्रवेश के लिए चयन सूची जल्द जारी होने की संभावना बढ़ गई है। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।

Read More: Study Abroad: कोरोना महामारी के बावजूद 64% इंडियन स्टूडेंट करना चाहते हैं अमरीका और कनाडा में पढ़ाई

दिल्ली सहित कई राज्यों में खुलेंगे 1 सितंबर से स्कूल

इससे पहले यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों ने कोविड-19 मामलों की संख्या में कमी का हवाला देते हुए 1 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। असम, तेलंगाना जैसे कई राज्यों ने भी राज्य में कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों को फिर से खोलने की घोषणा की है।