29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवोदय विद्यालय कक्षा 9 लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

JNV Class 9 Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 की लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (LEST 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स navodaya.gov.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 29, 2026

JNV Class 9 Result 2026 Out

Navodaya Vidyalaya Result 2026 (Official Website)

JNV Class 9 Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 के लिए आयोजित लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 7 फरवरी और 15 मार्च, 2026 को देश भर में कंडक्ट कराई गई थी। अब समिति ने आधिकारिक तौर पर स्टूडेंट्स के स्कोर कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

लेटरल एंट्री क्या है?

जवाहर नवोदय विद्यालय मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतरीन और निःशुल्क शिक्षा मुहैया करने के लिए जाने जाते हैं। आम तौर पर इन स्कूलों में कक्षा 6 में मुख्य प्रवेश होता है, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स के स्कूल छोड़ने या अन्य कारणों से कक्षा 9 में जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें लेटरल एंट्री एग्जाम के जरिए भरा जाता है। यह उन मेधावी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होता है जो किसी कारणवश कक्षा 6 में प्रवेश नहीं ले पाए थे।

ऐसे चेक करें अपना स्कोर

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर क्लास 9 लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट और स्कोर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

इस लिंक से चेक करें JNV Class 9 Result 2026

एडमिशन के समय इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

लिखित परीक्षा पास करने और मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और एडमिशन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इन जरूरी कागजातों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • स्टूडेंट का बर्थ सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्टूडेंट और माता-पिता का आधार कार्ड
  • कक्षा 8 पास करने की ओरिजिनल मार्कशीट
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Transfer Certificate)
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के स्टूडेंट्स के लिए जाति प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

एग्जाम पास करने वाले सभी सफल स्टूडेंट्स को उनके संबंधित नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा आगे के काउंसलिंग प्रोसेस के लिए जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा।