
Calicut University Entrance Phase 2 Timetable Released
नई दिल्ली। कालीकट विश्वविद्यालय प्रवेश निदेशालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कालीकट विश्वविद्यालय 2021 फेज 2 प्रवेश परीक्षा का टाइम टेबल (Calicut University Entrance Phase 2 Timetable Released ) जारी कर दिया है। कालीकट विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uoc.ac.in पर जाकर प्रवेश परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते है।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक कालीकट विश्वविद्यालय फेज टू की यूजी और पीजी की परीक्षाएं 2 से 14 सितंबर 2021 तक आयोजित होंगी। छात्रों को परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की समय सारिणी की जांच के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uoc.ac.in चेक करते रहें।
ऑफलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं
कालीकट विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सलाह दी है कि वे प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड पर शिफ्ट के समय और अन्य परीक्षा विवरणों का अध्ययन गंभीरता से कर लें।
प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर-आधारित मोड यानि ऑफलाइन में आयोजित की जाएगी। प्रवेशा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अगामी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Calicut University Entrance Phase 2 Timetable Released: ऐसे करें टाइम टेबल चेक
कालीकट विश्वविद्यालय फेस टू प्रवेश परीक्षा का टाइम टेबल चेक करने के लिए सबसे पहले छात्रों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार होम पेज पर परीक्षा भवन अनुभाग पर क्लिक करें। फिर टाइम टेबल सेक्शन पर क्लिक करें और प्रवेश परीक्षा समय सारिणी लिंक का चयन करें। इसके बाद कालीकट विश्वविद्यालय चरण 2 प्रवेश परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लेकर आएं
कालीकट विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। छात्रों को परीक्षा तिथि के लिए निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा।
Updated on:
27 Aug 2021, 4:38 PM IST
Published on:
27 Aug 2021, 4:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.