शिक्षा

Covid-19 effect: JNU छात्र संघ ने UGC को लिखी चिट्ठी, सभी परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की

Covid-19 effect: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेताओं ने एक चिट्टी के जरिए कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है।

2 min read
jnusu
jnusu

Covid-19 effect: देशभर में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ( JNUSU ) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC ) को एक चिट्ठी लिखी है। छात्र संघ के नेताओं ने यूजीसी से बेकाबू कोरोना को ध्यान में रखते हुए भारतीय विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। यूजीसी के सचिव को लिखे अपने पत्र में जेएनयू छात्र संघ के पार्षदों ने नए दिशानिर्देशों जारी करने की भी अपील की है। आयोग के सचिव को लिखे अपने पत्र में जेएनयूएसयू के पार्षदों अमृत राज और अनघ प्रदीप ने भी निकाय से परीक्षाओं के संचालन के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी करने की अपील की।

JNUSU के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 3,79,257 रिकॉर्ड कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,83,76,524 तक पहुंच गई है। जबकि कोरोना के एक्टिव केस 30 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना से अभी तक 2,04,832 लोग दम तोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, कोरोना के असर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने इंटर परीक्षा 2021 को स्थगित कर दी है।

छात्र संघ के नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि हम आपको देशभर में कोरोना मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जारी सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं और मूल्यांकन प्रक्रियाओं को निलंबित करने की मांग करते हैं। पत्र में कहा गया है कि पौने चार लाख से अधिक मामलों के साथ कोरोना महामारी की दूसरी लहर चरम पर है। हर रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। जेएनयूएसयू के पार्षदों ने बताया है कि कोविड-19 की वजह से देश के कई विश्वविद्यालयों ने पहले ही परीक्षाएं निलंबित हैं। हालांकि, कई विश्वविद्यालयों अभी भी ऑनलाइन परीक्षाएं व मूल्यांकन का काम जारी है।

Web Title: Covid-19 Effect JNU Students Union Urges UGC To Suspend All Exams

Updated on:
30 Apr 2021 01:10 pm
Published on:
30 Apr 2021 01:04 pm