शिक्षा

CSIR UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए शेड्यूल किया गया जारी

CSIR UGC NET December 2024: यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी और दो शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 8:54 PM IST
CSIR UGC NET December 2024
CSIR UGC NET December 2024

CSIR UGC NET December 2024: National Testing Agency (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। जारी शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा में उम्मीदवारों को यह सुविधा दी जाएगी कि वे आवेदन के दौरान अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी या अंग्रेजी का चयन कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने के साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने और पीएचडी में प्रवेश लेने के योग्य हो जाएंगे।

CSIR UGC NET December 2024: कंप्यूटर आधारित होगा टेस्ट


यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी और दो शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा कुल तीन घंटे का होगा।

CSIR UGC NET: एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप


उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी देने के लिए पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा केंद्र का शहर और शिफ्ट संबंधी विवरण होगा। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का शेड्यूल

तिथिसमयविषय
28 फरवरी9:00 AM - 12:00 PMमैथमेटिक्स साइंस और Earth, एटमॉस्फियरिक, ओसेन और प्लेनेटरी साइंस
28 फरवरी3:00 PM - 6:00 PMकेमिकल साइंस
1 मार्च9:00 AM - 12:00 PMलाइफ साइंसेज(पहली पाली)
1 मार्च3:00 PM - 6:00 PMलाइफ साइंसेज (दूसरी पाली)
2 मार्च9:00 AM - 12:00 PMफिजिकल साइंस
Updated on:
30 Jan 2025, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All