
SSC GD Constable Admit Card 2025
SSC GD Constable Admit Card 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आयोग कल यानी 31 जनवरी को इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी किया जा सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 39,481 पद भरे जाएंगे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही के पदों पर भर्ती होगी।
SSC GD लिखित परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11 ,12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई जाएगी। इस पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नेगेटिव अंक काटे जाएंगे।
एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल्स के साथ आईडी लॉगिन कर लें।
इसके बाद एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Published on:
30 Jan 2025 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
