शिक्षा

आज से खुलेगी CUET UG सुधार विंडो, नोट कर लें अंतिम तारीख

CUET UG 2025 Correction Window: सीयूईटी यूजी परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए आज से करेक्शन विंडो खोले जाएंगे। ऐसे छात्र जो फॉर्म में किसी प्रकार की जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2025, 9:58 AM IST
CUET UG 2025 Correction Window

CUET UG 2025 Correction Window: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सीयूईटी यूजी परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए आज से करेक्शन विंडो खोले जाएंगे। ऐसे छात्र जो फॉर्म में किसी प्रकार की जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।

इस तारीख तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

एनटीए ने इससे पहले CUET UG 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी थी। बढ़ी हुई आवेदन तारीख के अनुसार, कैंडिडेट्स बीते 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते थे। वहीं आज से फॉर्म में सुधार किया जाएगा।सीयूईटी यूजी के लिए फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 26 से 28 मार्च तक का समय है।

कब होगी परीक्षा? (CUET UG Exam Date)

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 निर्धारित है। कुल 37 विषयों के लिए 13 भारतीय भाषाओं में ये परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा कई शिफ्ट में ली जा सकती है। कैंडिडेट्स भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी है पात्रता को पूरा करना 

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या 2025 में परीक्षा देने वाले हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं। 

Updated on:
26 Mar 2025, 9:58 AM IST
Published on: