शिक्षा

2023 तक DU का 2 और कॉलेज खोलने का है प्लान, छात्रों को हाई कटऑफ से मिलेगी राहत

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत दो और कॉलेज 2023 तक चालू हो जाएगा। इससे दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शोध और अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा।

2 min read
du campus

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पढ़ने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ( DU ) ने दो नए कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। नया कॉलेज 2023 तक फंक्शनल हो जाएगा। इससे छात्रों को कॉलेज में एडमिशन के लिए हाई कटऑफ से राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। नई संस्थाओं की स्थापना से दिल्ली और हरियाणा के छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मदद मिलेगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी बताया है कि पहला नया सह शैक्षिक कॉलेज रोशन पुरा में खुलेगा। रोशन पुरा में निर्माणाधीन कॉलेज 2 से 3 वर्षों में फंक्शनल हो जाएगा। इस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की पढ़ाई होगी। यहां पर एक लैब स्थापित करने की आवश्यकता भी होगी। रोशन पुरा में 10 एकड़ प्लॉट को वर्ष 1989 में 2019 में डीयू को आवंटित किया गया था। वहीं दूसरा कॉलेज शाहबाद डेयरी में कृषि बागवानी और फॉरेस्ट्री से जुड़ी प्लांट बेस्ड रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर को मुख्य रूप से शोध और अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शाहबाद डेयरी का नया केंद्र यूजी, पीएचडी के साथ पोस्टडॉक्टोरल फेलो के लिए नया केंद्र बनेगा।

डीयू के चांसलर के मुताबिक कहते हैं प्लांट जेनेटिक्स में वैल्यू रिसर्च पहले से ही डीयू में जारी है। जेनेटिक्स प्लांट के डिपार्टमेंट ऑफ मोलेकुलर बायोलॉजी डिपार्टमेंट और बॉटनी डिपार्टमेंट हैं। फिलहाल एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर और फॉरेस्ट्री में रिसर्च सेंटर नहीं हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली विश्वविद्यालय 2023 तक एक ही भूमि पर एक कोलाज का निर्माण करेगा। अब दिल्ली विश्वविद्यालय ने टकसाल के लिए एक सुविधा केंद्र शुरू करने का फैसला किया है।

Web Title: Delhi University To Set Up Two New Colleges

Updated on:
29 Apr 2021 06:31 pm
Published on:
29 Apr 2021 06:30 pm