Diwali 2025 School Holidays: दिवाली 2025 की तैयारियां पूरे देश में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी के साथ माता-पिता और छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिवाली पर स्कूल-कॉलेज कितने दिन बंद रहेंगे?
Diwali vacation 2025: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। इसी के साथ अब दशहरा और दिवाली का त्योहार आने वाला है। बच्चे और बड़े सभी के अंदर त्योहारों का उत्साह देखा जा सकता है। देशभर में दिवाली की तैायारियां अभी से शुरू हो गई हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिवाली पर कितने दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
इस साल दीपावली 2025 में 21 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके आस-पास के दिनों में अलग-अलग राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है या जल्द ही हो सकती है। कई राज्यों में शिक्षा विभाग की ओर से अस्थायी अवकाश कैलेंडर जारी किया जा चुका है, जबकि कुछ राज्य अभी दिवाली और छठ को लेकर संशोधित कैलेंडर जारी कर सकते हैं।
अक्टूबर के महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ होगी। 1 अक्टूबर को दशहरा यानी महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। यह एक सार्वजनिक अवकाश है, ये छुट्टी पूरे देश में रहेगी। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती का अवकाश घोषित किया गया है, क्योंकि यह पूरे देश में समान रूप से लागू होगी। वहीं 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित है। इसके बाद10 तारीख को करवा चौथ के उपलक्ष्य में कई जगहों पर छुट्टी रह सकती है। 20 अक्टूबर से दिवाली का त्योहार शुरू हो रहा है, जो कि 23 अक्टूबर तक चलेगा। 22 और 23 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि अलग-अलग राज्यों और स्थानीय अवकाशों की सूची में 21 अक्टूबर की भी छुट्टी घोषित की गई है।
बिहार सरकार आमतौर पर धनतेरस से छठ पूजा तक लंबी छुट्टियां देती है। यानी यहां 6 से 7 दिन की छुट्टी संभव है। 18 अक्टूबर, शनिवार से ये छुट्टियां शुरू होंगी जो 23 अक्टूबर तक रह सकती है। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को छठ का त्योहार मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल 1 और 2 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी मनाएंगे। कई जगहों पर अष्टमी की छुट्टी भी स्थानीय स्तर पर मनाई जा सकती है। इसके बाद 21 से 23 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी मनाई जाएगी।
राजस्थान में दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा की छुट्टी दी जाएगी।