शिक्षा

IIPM, बेंग्लुरू में PGDM के लिए करें अप्लाई

IIPM, बेंग्लुरू ने हाल ही एग्रीबिजनेस एंड प्लांटेशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDM - ABPM) में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2019, 1:33 PM IST
MBA,Education,career courses,pg diploma,education news in hindi,IIPM,Management course,education tips in hindi,
PG diploma, MBA, management course, career courses, education tips in hindi, education news in hindi, education, Ph.D., IIPM

भारतीय बागान प्रबन्ध संस्थान (IIPM), बेंग्लुरू ने हाल ही एग्रीबिजनेस एंड प्लांटेशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDM - ABPM) में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2019-2021 के लिए किए जाएंगे। यह 24 माह का रेजिडेंशियल प्रोग्राम है। इसमें कुल 6 सेमेस्टर संचालित होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और समकक्ष योग्यता से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा स्टूडेंट के पास CAT/ MAT/ ATMA और CMAT एग्जाम का वैलिड स्कोर होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : एकेडेमिक रिकॉर्ड, टेस्ट स्कोर, राइटिंग स्कोर, ग्रुप डिस्कशन में परफॉर्मेंस और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर स्टूडेंट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : http://iipmb.edu.in/wp-content/themes/bridge/img/PGDM-ABPM%20Brochure.pdf

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां जाएं : http://iipmb.edu.in/online-application-form/

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://iipmb.edu.in/

Published on: