शिक्षा

Dussehra 2025 Holiday : यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 5 राज्यों में दशहरा पर कितने दिन बंद हैं स्कूल

Dussehra Holiday: दशहरा की तैयारियों के बीच माता-पिता और छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल होगा कि इस बार दशहरा पर स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे? आइए जानते हैं किस राज्य में कितने दिन की छुट्टी रहेगी।
2 min read
Sep 27, 2025
Dussehra 2025 school holidays, Dussehra holiday in UP 2025, Dussehra holiday in Bihar 2025, Dussehra vacation in Rajasthan 2025, How many days school closed on Dussehra 2025,
5 राज्यों में दशहरा पर कितने दिन बंद हैं स्कूल। (Image Source: Gemini AI)

Dussehra Holiday State-Wise: नवरात्रि शुरू होते ही पूरा देश भक्ति और त्योहारों के रंग में रंगा हुआ है। यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-बंगाल तक जहां देखो माता के पंडाल सजे हुए हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में बच्चे अपनी छुट्टियों का मजा उठाते हुए मेले में झूले और तरह-तरह के खान-पान का आनंद ले रहे हैं। नवरात्रि की धूम में दशहरा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

दशहरा में स्कूल की छुट्टियां

त्योहारों की असल रौनक बच्चों से होती है। पूजा-पाठ की रौनक के साथ ही बच्चों से घर पर चहल-पहल बनी रहती है। इसी क्रम में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान के कई जिलों में नवरात्रि और दशहरा की छुट्टी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं नवरात्रि और दशहरा के उपलक्ष्य में कहां-कहां स्कूल बंद हैं और इस ब्रेक के बाद पढ़ाई कब से शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल और दुर्गा पूजा का अपना अलग संबंध है। यहां की दुर्गा पूजा और पंडाल बेहद मशहूर हैं। मां के स्वागत के लिए पूरा बंगाल दुल्हन की तरह सजाया जाता है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की छुट्टियां 24 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2025 तक रहने वाली हैं। यानी की 24 से 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों में अंतर रहने की संभावना है.

बिहार

बिहार में भी नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का बहुत जोर-शोर से आोजन होताा है। यहां भी देवी मां के विभिन्न स्वरूपों को पूजने के लिए थीम के हिसाब से पंडाल सजाए जाते हैं। बिहार के ज्यादातर जिलों में स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक बंद रहने वाले हैं। वहीं, कुछ अन्य जिलों में 5 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी रह सकती है।

ओडिशा

बात करें ओडिशा की तो यहां स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक बंद रहेंगे। यह महा सप्तमी से विजयादशमी तक का समय है।

राजस्थान

28 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसके बाद 30 सितंबर को महाअष्टमी की छुट्टी और फिर 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों में 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी। वहीं कहीं-कहीं पर दुर्गा अष्टमी पर भी स्कूल बंद रहेंगे।

Published on:
27 Sept 2025 12:01 pm