शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Aug 31, 2019
Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,education news in hindi,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock te
Online Mock Test

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने 200 यूनिट तक की बिजली खपत को मुफ्त कर दिया है?
(अ) चंडीगढ़
(ब) पुड्डुचेरी
(स) लक्षद्वीप
(द) दिल्ली सरकार

प्रश्न (2) - किस भारतीय पत्रकार को वर्ष 2019 के रमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है?
(अ) रवीश कुमार
(ब) सुधीर चौधरी
(स) राजदीप सरदेसाई
(द) अर्नब गोस्वामी

प्रश्न (3) - तीन तलाक देने वाले पति को अधिकतम कितने साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है?
(अ) पांच साल
(ब) तीन साल
(स) सात साल
(द) दस साल

प्रश्न (4) - हाल ही चीन और किस देश के बीच शंघाई में व्यापार मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत फिर से शुरू हुई?
(अ) अमरीका
(ब) भारत
(स) म्यांमार
(द) नेपाल

प्रश्न (5) - हाल ही किस देश ने पुरुष संरक्षक की अनुमति के बिना महिलाओं को यात्रा की इजाजत दी है?
(अ) ग्रीस
(ब) कुवैत
(स) सऊदी अरब
(द) ओमान

प्रश्न (6) - संगमरमर की मूर्तियां राजस्थान में कहां बनती हैं?
(अ) जयपुर
(ब) किशनगढ़
(स) बांसवाड़ा
(द) उदयपुर

प्रश्न (7) - फारस के सुल्तान मिर्जा शाहरूख के राजदूत अब्दुर्रज्जाक ने किस विजयनगर सम्राट के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की?
(अ) देवराय-प्रथम
(ब) देवराय-द्वितीय
(स) कृष्णदेव राय
(द) सदाशिव राय

प्रश्न (8) - गांधीजी ने टालस्टाय फार्म (दक्षिण अफ्रीका) कब शुरू किया था?
(अ) 1910 में
(ब) 1914 में
(स) 1917 में
(द) 1919 में

प्रश्न (9) - सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियां हैं?
(अ) कृष्णा और कावेरी
(ब) गंगा और ब्रह्मपुत्र
(स) महानदी और गोदावरी
(द) नर्मदा और तापी

प्रश्न (10) - भारत में पहले राष्ट्रीय खेल कब आयोजित किए गए थे?
(अ) नवम्बर 1985 में
(ब) जनवरी 1992
(स) अप्रेल 1980
(द) मई 1996

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ)

Published on:
31 Aug 2019 09:18 am