शिक्षा

Exam Guide: इस एग्जाम पेपर से जानिए कैसी है आपकी GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Sep 09, 2019
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online exam guide mock test general knowledge interview questions

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा भारत के किस राज्य में भूमि सर्वेक्षण और मैपिंग के लिए ड्रोन से सर्वे किया जायेगा?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) तेलंगाना
(स) ओडिशा
(द) मध्यप्रदेश

प्रश्न (2) - निवेशकों में अफ्रीका में भारत कौन-से स्थान पर पहुंच गया है?
(अ) दसवें
(ब) दूसरे
(स) आठवें
(द) पांचवें

प्रश्न (3) - श्रीलंका ने भारत समेत कितने देशों को मुफ्त वीजा देने का ऐलान किया है?
(अ) 65 देश
(ब) 24 देश
(स) 48 देश
(द) 91 देश

प्रश्न (4) - वल्र्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कौन-सा देश जीडीपी में पहले स्थान पर रहा है?
(अ) अमरीका
(ब) फ्रांस
(स) ब्रिटेन
(द) रूस

प्रश्न (5) - किस कंपनी ने मार्च 2020 में अपनी 3जी सेवा बंद करने की घोषणा की है?
(अ) वोडाफोन
(ब) एयरटेल
(स) आइडिया
(द) बीएसएनएल

प्रश्न (6) - स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में चीफशिप (ठिकाने) थे-
(अ) 2
(ब) 3
(स) 5
(द) 7

प्रश्न (7) - जलियांवाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट का प्रारूप लिखने का कार्य सौंपा-
(अ) सुभाष चंद्र बोस
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) सी.आर. दास
(द) महात्मा गांधी को

प्रश्न (8) - 1907 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष थे?
(अ) रासबिहारी घोष
(ब) दादाभाई नोरोजी
(स) फिरोजशाह मेहता
(द) लाला लाजपत राय

प्रश्न (9) - भारत में कितने राज्य तटरेखा से लगे है?
(अ) 7
(ब) 10
(स) 9
(द) 12

प्रश्न (10) - भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ था?
(अ) 1972 में
(ब) 1986 में
(स) 1991 में
(द) 1979 में

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (अ), 5. (ब), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब)

Updated on:
09 Sept 2019 12:35 pm
Published on:
09 Sept 2019 08:00 pm