शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की प्रीपरेशन

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Sep 16, 2019
online mock test exam guide general knowledge questions answer

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य ने हाल ही मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के विरुद्ध विधेयक पारित किया?
(अ) प. बंगाल
(ब) राजस्थान
(स) उत्तर प्रदेश
(द) बिहार

प्रश्न (2) - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली किस खिलाड़ी के वनडे रनों को पीछे छोडक़र भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए है?
(अ) युवराज सिंह
(ब) सौरव गांगुली
(स) सुनील गावस्कर
(द) शिखर धवन

प्रश्न (3) - फोब्र्स पत्रिका की खेलों में सबसे अधिक भुगतान वाली महिलाओं की सूची में किस खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया?
(अ) सेरेना विलियम्स
(ब) वीनस विलियम्स
(स) नाओमी ओसाका
(द) मारिया शारापोवा

प्रश्न (4) - 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड दिया गया है?
(अ) उरी
(ब) पद्मावत
(स) बधाई हो
(द) अंधाधुन

प्रश्न (5) - बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर को किस प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है?
(अ) असम
(ब) ओडिशा
(स) दिल्ली
(द) महाराष्ट्र

प्रश्न (6) - जिस क्षेत्र की नौटंकी सर्वाधिक लोकप्रिय है वह है?
(अ) उदयपुर
(ब) कोटा
(स) बाड़मेर
(द) भरतपुर

प्रश्न (7) - वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किया गया-
(अ) मिस्र में
(ब) मेसोपोटामिया में
(स) मध्य अमरीका में
(द) भारत में

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य नहीं है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) मुहम्मद अली जिन्ना
(स) मोलाना अबुल कलाम आजाद
(द) सरदार वल्लभ भाई पटेल

प्रश्न (9) - ‘लेडी रतन टाटा ट्राफी’ किस खेल से सम्बंधित है?
(अ) शतरंज
(ब) हॉकी
(स) बास्केटबॉल
(द) खो-खो

प्रश्न (10) - कारागम धार्मिक नृत्य सम्बंधित है-
(अ) तमिलनाडु से
(ब) कर्नाटक से
(स) आंध्रप्रदेश से
(द) केरल से

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (स), 6. (द), 7. (द), 8. (ब), 9. (ब), 10. (अ)

ये भी पढ़ें

School Ranking : शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने दिए यह टिप्स, पढ़ें पूरी खबर
Published on:
16 Sept 2019 06:30 pm
Also Read
View All