
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान ने भारत की पहली ‘स्टैंडिंग व्हीलचेयर’ बनाई है?
(अ) आईआईटी दिल्ली
(ब) आईआईटी मद्रास
(स) आईआईटी कानपुर
(द) आईआईटी अहमदाबाद
प्रश्न (2) - लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
(अ) के. एस. वर्मा
(ब) विक्रम चंद्रा
(स) आदित्य मिश्रा
(द) संजीव निगम
प्रश्न (3) - भारत के किस पड़ोसी देश ने हाल ही अपने सभी सातों प्रांतों में नये गवर्नर नियुक्त किये हैं?
(अ) नेपाल
(ब) भूटान
(स) म्यांमार
(द) श्रीलंका
प्रश्न (4) - किस राज्य में हाल ही तवांग महोत्सव संपन्न हुआ?
(अ) ओडिशा
(ब) अरुणाचल प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) गुजरात
प्रश्न (5) - राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम के भामाशाह के नाम से प्रसिद्ध क्रांतिकारी हैं?
(अ) सेठ दामोदरदास राठी
(ब) आत्माराम पांडुरंग
(स) हिसामुदीन उस्ता
(द) सागरमल गोपा
प्रश्न (6) - हल्दीघाटी का युद्ध राणा प्रताप और अकबर के बीच कब हुआ था?
(अ) 1526 ई.
(ब) 1560 ई.
(स) 1576 ई.
(द) 1572 ई.
प्रश्न (7) - चोल युग प्रसिद्ध था निम्न के लिए-
(अ) धार्मिक विकास
(ब) ग्रामीण सभाएं
(स) राष्ट्रकूटों से युद्ध
(द) लंका से व्यापार
प्रश्न (8) - निम्नलिखित राज्यों में किस राज्य की विधान-मण्डल द्विसदनीय है?
(अ) त्रिपुरा
(ब) तमिलनाडु
(स) पश्चिम बंगाल
(द) बिहार
प्रश्न (9) - ‘कोनिका कप’ किस खेल से सम्बन्धित है?
(अ) बैडमिन्टन
(ब) हॉकी
(स) फुटबॉल
(द) शतरंज
प्रश्न (10) - शरीर के आंतरिक अंगों का परीक्षण किस उपकरण द्वारा किया जाता है?
(अ) स्टेरियोस्कोप
(ब) एण्डोस्कोप
(स) माइक्रोस्कोप
(द) कार्डियोग्राम
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (ब)