शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Dec 01, 2019
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online mock test exam guide interview questions answers in hindi

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - मौसम आधारित फसल बीमा योजना किस निजी क्षेत्र की कंपनी ने शुरू की है?
(अ) मैक्स न्यूयॉर्क
(ब) भारती एक्सा
(स) बजाज आलियांज
(द) अवीवा

प्रश्न (2) - गुरुशिखर के पदीय भाग में राज्य का सबसे ऊंचा पठार है-
(अ) भोराट का पठार
(ब) कांकबाडी का पठार
(स) उडिया का पठार
(द) मेसा का पठार

प्रश्न (3) - ‘अनुच्छेद 280’ का संबंध किससे है?
(अ) योजना आयोग से
(ब) वित्त आयोग से
(स) अन्तरराज्यीय परिषद
(द) केन्द्र-राज्य संबंध से

प्रश्न (4) - प्रोटीन के संश्लेषण में सहायक होता है-
(अ) राइबोसोम्स
(ब) माइट्रोकॉन्ड्रिया
(स) केन्द्रज
(द) रिक्तीका

प्रश्न (5) - अजरख प्रिंट (छपाई) कहां का प्रसिद्ध है?
(अ) जयपुर
(ब) बीकानेर
(स) बाड़मेर
(द) टोंक

प्रश्न (6) - ओटावा किस देश की राजधानी है?
(अ) साइबेरिया
(ब) ग्रीनलैंड
(स) कनाडा
(द) फिजी

प्रश्न (7) - अकबर के शासनकाल में राजस्व व्यवस्था की देखभाल करते थे?
(अ) टोडरमल
(ब) बीरबल
(स) बैरम खान
(द) मान सिंह

प्रश्न (8) - भारत में सर्वाधिक मात्रा में किस खाद्यान्न का उत्पादन होता है?
(अ) चावल
(ब) गेहूं
(स) तिलहन
(द) दलहन

प्रश्न (9) - आपातकाल के दौरान किस मौलिक अधिकार को अनुच्छेद 359 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा निलंबित करने का अधिकार है?
(अ) अनुच्छेद 19
(ब) अनुच्छेद 21
(स) अनुच्छेद 14
(द) अनुच्छेद 20

प्रश्न (10) - निम्न में से कौन-सा रक्त समूह सार्वत्रिक रक्त दाता होता है?
(अ) B
(ब) AB
(स) O
(द) A

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (स), 7. (अ), 8. (अ), 9. (अ), 10. (स)

Published on:
01 Dec 2019 12:09 pm