शिक्षा

Exam Guide: GK से जुड़े समसामयिक प्रश्न जो एग्जाम में पूछे जाते हैं

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Feb 28, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - हाल ही बॉलीवुड की किस प्रसिद्ध अभिनेत्री को किशोर कुमार सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया है?
(अ) हेमा मालिनी
(ब) आशा पारेख
(स) वहीदा रहमान
(द) जयाप्रदा

प्रश्न (2) - पिछले दिनों भारत के किस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर शहर का सर्टिफिकेट दिया गया?
(अ) हैदराबाद
(ब) ग्वालियर
(स) जयपुर
(द) आगरा

प्रश्न (3) - किस राज्य द्वारा हाल ही नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘जनसेवक’ नामक योजना आरंभ की गई है?
(अ) केरल
(ब) तमिलनाडु
(स) कर्नाटक
(द) ओडिशा

प्रश्न (4) - भारत और किस देश ने हाल ही अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए?
(अ) नॉर्वे
(ब) डेनमार्क
(स) बेल्जियम
(द) रूस

प्रश्न (5) - निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल ही राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
(अ) पूनम यादव
(ब) कर्णम मल्लेश्वरी
(स) गीता रानी
(द) मीराबाई चानू

प्रश्न (6) - केंद्र सरकार द्वारा हाल ही गठित राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
(अ) कमलेश्वर चौपाल
(ब) महंत दिनेंद्र दास
(स) के परासरन
(द) डॉ. अनिल मिश्रा

प्रश्न (7) - किस देश ने भारत, बांग्लादेश और मालदीव से आने वाले पर्यटकों पर ‘सतत विकास टैक्स’ लगाने की घोषणा की है?
(अ) श्रीलंका
(ब) नेपाल
(स) भूटान
(द) तिब्बत

प्रश्न (8) - केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों व रोजगार प्रदाताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए किस नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है?
(अ) मुहिम पोर्टल
(ब) संतुष्ट पोर्टल
(स) सुनवाई पोर्टल
(द) जागरूक पोर्टल

प्रश्न (9) - किस राज्य सरकार ने बाल श्रम और मानव तस्करी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘मुक्ति कारवां’ अभियान को शुरू किया है?
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) झारखंड
(द) गुजरात

उत्तर: 1. (स) 2. (स) 3. (स) 4. (अ) 5. (द) 6. (स) 7. (स) 8. (ब) 9. (अ)

ये भी पढ़ें

2 मार्च से बोर्ड परीक्षा, 10 बसों से 3 विकासखंडों के 52 केंद्रों में भेजी गोपनीय सामग्री
Published on:
28 Feb 2020 02:58 pm
Also Read
View All