शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Jul 14, 2020
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किस शहर को राज्य की समर कैपिटल (ग्रीष्मकालीन राजधानी) घोषित कर दिया है?
(अ) रुडक़ी
(ब) गैरसैंण
(स) काशीपुर
(द) पिथौरागढ़

प्रश्न (2) - भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष का पदभार किसने संभाला?
(अ) लक्ष्मी मित्तल
(ब) अजीम प्रेमजी
(स) उदय कोटक
(द) शिव नाडार

प्रश्न (3) - विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम निम्न में से क्या है?
(अ) जैव-विविधता
(ब) वायु प्रदूषण
(स) कनेक्टिंग पीपल टू नेचर
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (4) - फोब्र्स की सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज की सूची में किस भारतीय अभिनेता को 52वां स्थान प्राप्त हुआ है?
(अ) अजय देवगन
(ब) राज बब्बर
(स) शत्रुघ्न सिन्हा
(द) अक्षय कुमार

प्रश्न (5) - थाकना शैली का संबंध किससे है?
(अ) इड़ाणी नृत्य
(ब) ढोल नृत्य
(स) शंकरिया नृत्य
(द) भवाई नृत्य

प्रश्न (6) - कछाबू वस्त्र पहना जाता है-
(अ) आदिवासी पुरुषों द्वारा
(ब) आदिवासी महिलाओं द्वारा
(स) महिला व पुरुष दोनों द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (7) - अलाउद्दीन खिलजी के निम्न सेनाध्यक्षों में से कौन-सा तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना?
(अ) गाजी मलिक
(ब) मलिक काफूर
(स) जफर खां
(द) उबेग खां

प्रश्न (8) - हंटर कमीशन की रिपोर्ट में किसके विकास पर विशेष जोर दिया गया?
(अ) बालिकाओं की शिक्षा को
(ब) उच्च शिक्षा
(स) प्राथमिक शिक्षा
(द) तकनीकी शिक्षा को

प्रश्न (9) - एक समान सिविल संहिता का प्रावधान संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में है?
(अ) 44वें
(ब) 43वें
(स) 46वें
(द) 47वें

प्रश्न (10) - माउंट आबू पर्वतीय स्थल कौन-सी पर्वत शृंखला पर स्थित है?
(अ) विंध्या
(ब) सतपुड़ा
(स) अरावली
(द) सह्याद्रि

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (ब), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (स)

ये भी पढ़ें

इस तरह ढूंढे नौकरी तो मिलेगी दूसरों से कई गुणा सैलेरी
Published on:
14 Jul 2020 03:31 pm
Also Read
View All