Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर पहुंच गया है?
(अ) चौथा
(ब) छठा
(स) पहला
(द) तीसरा
प्रश्न (2) - किस राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिये ‘आप्तमित्र’ हेल्पलाइन और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है?
(अ) असम
(ब) कर्नाटक
(स) बिहार
(द) झारखंड
प्रश्न (3) - हरियाणा सरकार कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य में रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकारों को कितने लाख रुपए का बीमा देगी?
(अ) 10 लाख रुपए
(ब) 12 लाख रुपए
(स) 20 लाख रुपए
(द) 15 लाख रुपए
प्रश्न (4) - संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि हाल ही किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) राहुल सचदेवा
(ब) दीपक मित्तल
(स) टीएस तिरुमूर्ति
(द) पीयूष श्रीवास्तव
प्रश्न (5) - भारत के सबसे बड़े स्टार्ट अप इन्क्यूबेटर भामाशाह टैक्नो हब का उद्घाटन राजस्थान में, अगस्त 2018 में किया गया। यह हब कहां स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) उदयपुर
(द) जोधपुर
प्रश्न (6) - किस दुर्ग के परकोटे को ‘कमरकोट’ कहा जाता है?
(अ) बयाना
(ब) सोनारगढ़
(स) गागरोन
(द) अचलगढ़
प्रश्न (7) - तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी के
(ब) बहलोल लोदी के
(स) फिरोज तुगलक
(द) नासिरूद्दीन महमूद के
प्रश्न (8) - मलूकदास एक संत कवि थे-
(अ) आगरा के
(ब) अयोध्या के
(स) काशी के
(द) कड़ा के
प्रश्न (9) - किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने ‘अखिल भारतीय संघ’ प्रस्तावित किया था?
(अ) भारतीय सरकार अधिनियम, 1909
(ब) इंडियन कौसिल अधिनियम, 1892
(स) भारत सरकार अधिनियम, 1919
(द) भारत सरकार अधिनियम, 1935
प्रश्न (10) - सार्वत्रिक रक्तदाता वे लोग हैं, जिनका रुधिर वर्ग होता है-
(अ) ए
(ब) बी
(स) ओ
(द) एबी
उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (द), 9. (द), 10. (स)