Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नाडर को हाल ही किसका चेयरपर्सन चुना गया है?
(अ) आईबीएम
(ब) विप्रो
(स) टेक महिंद्रा
(द) एचसीएल टेक
प्रश्न (2) - हाल ही पाकिस्तान एवं किस देश के मध्य ‘आजाद पत्तन जल विद्युत परियोजना’ के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए है?
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) नेपाल
(द) बांग्लादेश
प्रश्न (3) - पूर्व आईएस अधिकारी नीला सत्यनारायण का हाल ही निधन हो गया, वे किस राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त रह चुकी है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) कर्नाटक
(स) बिहार
(द) पंजाब
प्रश्न (4) - फिक्की की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना संकट के कारण कितने प्रतिशत नौकरियां घटने के आसार है?
(अ) 30 प्रतिशत
(ब) 15 प्रतिशत
(स) 20 प्रतिशत
(द) 50 प्रतिशत
प्रश्न (5) - पिछवाई चित्रांकन किस चित्रकला शैली से संबंधित है?
(अ) किशनगढ़ शैली
(ब) बूंदी शैली
(स) ढूंढाड शैली
(द) नाथद्वारा शैली
प्रश्न (6) - अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में कब विलय हुआ?
(अ) 1 नवंबर, 1956
(ब) 2 जनवरी 1950
(स) 10 अप्रेल, 1952
(द) 8 नवंबर, 1948
प्रश्न (7) - ‘राजसूय’ से संबंधित अनुष्ठानों का वर्णन है-
(अ) ऋग्वेद में
(ब) यजुर्वेद में
(स) सामवेद में
(द) अथर्ववेद में
प्रश्न (8) - बाणभट्ट ने किसे ‘हूण हरिण केसरी’ कहा था?
(अ) हर्षवर्धन
(ब) राज्यवर्धन
(स) प्रभाकरवर्धन
(द) नरवर्धन
प्रश्न (9) - समुद्र के जल का शोधन करने के लिए सामान्य रूप से प्रयोग की जाने वाली भौतिक प्रणाली है-
(अ) फिल्टरन
(ब) आसवन
(स) वाष्पीकरण
(द) अवसादन
प्रश्न (10) - टेनिस ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है?
(अ) इशिता लखानी
(ब) शिखा ओबेराय
(स) रश्मि चक्रवर्ती
(द) सानिया मिर्जा
उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (स), 9. (ब), 10. (द)