शिक्षा

कॉलेज-विश्वविद्यालयों में अब जुलाई में होंगी परीक्षाएं!

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए विश्वविद्यालयों, निजी/ सरकारी कॉलेजों में अब जुलाई में परीक्षाएं होंगी। साथ ही 15 जून तक शैक्षिक अवकाश बढ़ाए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
May 22, 2020
Rajasthan university, exam, time table, education news in hindi, education, university of rajasthan
Rajasthan University

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए विश्वविद्यालयों, निजी/ सरकारी कॉलेजों में अब जुलाई में परीक्षाएं होंगी। साथ ही 15 जून तक शैक्षिक अवकाश बढ़ाए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपतियों के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी है। इसके आदेश जल्दी जारी होंगे।

दरअसल सरकार ने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पी. सी. त्रिवेदी, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. कोठारी, उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मोहम्मद नईम, कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ और अन्य की कमेटी बनाई थी।

जून में परीक्षाएं कराने के निर्णय पर कुलपतियों से चर्चा कर पुनर्विचार किया जा रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षाएं कराने पर जल्दी निर्णय लिया जाएगा।
- भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री

IGNOU से ऑनलाइन ले सकेंगे एमए हिंदी की डिग्री
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एमए हिंदी कार्यक्रम को अब ऑनलाइन कर दिया है। IGNOU ऐसा करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पाखरियाल निशंक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IGNOU के एमए हिंदी ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरूआत की। निशंक ने दर्शनशास्त्र में एमए, गांधी और शांति अध्ययन में स्नातक उपाधि, पुस्तकालय विज्ञान और कम्प्यूटर विज्ञान के सर्टिफिकेट आदि कार्यक्रमों की भी शुरूआत की।

Published on:
22 May 2020 08:00 am