
IGNOU
बड़वानी. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया, आहर्ता व आयु सीमा संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2020 तक बढ़ा दी है। निदेशक, रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी आदि पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों के लिए मंगाए हैं आवेदन
रजिस्ट्रार के लिए 1, निदेशक कंप्यूटर प्रभाग 1, उप रजिस्ट्रार 7 व जनसंपर्क अधिकारी के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हंै। योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
अधिकतम आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के नियमानुसार 52, 55 व 57 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन करने का तरीका
उम्मीदवार दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर लें। अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें। फार्म सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि किसी प्रकार की गलती होने पर आवेदन पत्र अस्वीकार्य कर दिए जाएंगे।
Published on:
21 May 2020 02:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
