Gandhi Jayanti 2024 : Mahatma Gandhi की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई उनके गृहजिला पोरबंदर में ही हुआ था। अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा-दीक्षा उन्होंने पोरबंदर से हासिल की। उसके बाद वो राजकोट....
Gandhi Jayanti 2024 : राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नायकों में से एक थे। उन्होंने देश की आजादी का जो प्रण लिया था, उसे उन्होंने 15 अगस्त 1947 को साकार भी कर दिया। महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ Mahatma Gandhi काफी पढ़ें-लिखे और दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे। विदेश से उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की थी। अपनी पढ़ाई का इस्तेमाल उन्होंने अग्रेजों से आजादी लेने भी इस्तेमाल किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांधी देश-विदेश के कौन-कौन से स्कूल और कॉलेज से पढ़ें हैं। साथ ही वे संस्थान आज किस हाल में हैं?
Mahatma Gandhi की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई उनके गृहजिला पोरबंदर में ही हुआ था। अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा-दीक्षा उन्होंने पोरबंदर से हासिल की। उसके बाद वो राजकोट चले गए। जहां उन्होंने अल्फ्रेड हाई स्कूल में दाखिला लिया और स्कूली पढ़ाई उन्होंने वहीं से पूरी की। Mahatma Gandhi के बारे में कहा जाता है कि उनकी Hand Writing बहुत अच्छी नहीं थी। वो अंग्रेजी विषय में अच्छे थे। Alfred High School को बाद में गुजरात सरकार ने संग्रहालय में तब्दील कर दिया।
स्कूल के बाद उन्होंने अहमदाबाद के कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार के लोग महात्मा गांधी को बैरिस्टर बनाना चाहते थे। इसलिए उन्हें लंदन भेजा गया। वकालत की पढ़ाई उन्होंने लंदन के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन से की। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई के लिए इनर टेम्पल में दाखिला ले लिया। साल 1891 में उन्होंने बैरिस्टर की डिग्री हासिल की। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन की बात करें तो ये इंग्लैंड के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। हर साल इस संस्थान में देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं। अलग-अलग कोर्सों की फीस यहां लाखों में है।