शिक्षा

GATE 2023 scorecard: GATE 2023 के स्कोर कार्ड कल होंगे जारी, यहां देखें डिटेल्स

GATE 2023: GATE 2023 के विस्तृत स्कोर कार्ड कल उम्मीदवार स्कोर कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर देख सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल लगभग 6.70 लाख उम्मीदवारों ने 29 पेपरों में GATE के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 5.17 लाख ने परीक्षा दी और लगभग 1 लाख उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।  

2 min read
GATE 2023 scorecard

GATE 2023 scorecard: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर के द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के विस्तृत स्कोर कार्ड कल जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार स्कोर कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर देख सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया गया था। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के अंक, स्कोर, अखिल भारतीय रैंक, योग्यता अंक और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या आदि डिटेल्स होगी। हालांकि, उम्मीदवार GATE 2023 आंसर की को चेक करके भी अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आप को बता दें की इस साल लगभग 6.70 लाख उम्मीदवारों ने 29 पेपरों में GATE के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 5.17 लाख ने परीक्षा दी और लगभग 1 लाख उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

गेट (GATE) स्कोर कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

1. GATE 2023 स्कोर कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in खोलें।
2. अब डाउनलोड स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
4. अब GATE स्कोर कार्ड 2023 टैब पर क्लिक करें।
5. GATE स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. डाउनलोड लिंक पर क्लिक इसे डाउनलोड कर लें।
7. भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार डाऊनलोड किये गए स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स


GATE का अच्छा स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है GATE 2023 की आवश्यकता संस्थान में GATE के माध्यम से M.Tech प्रवेश के समय और GATE 2023 के माध्यम से PSU भर्ती में भी होगी। GATE 2023 की वैधता का स्कोर कार्ड GATE परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन वर्ष का होगा। GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 1 लाख उम्मीदवारों ने GATE क्वालीफाई किया है। GATE स्कोर 2023 कार्ड की वैधता और अन्य विवरणों के बारे में जानने के लिए कृपया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें- NEET और JEE एक्साम्स CUET के साथ मर्ज को लेकर क्या है UGC का पूरा प्लान, देखें यहां

Published on:
20 Mar 2023 11:23 am
Also Read
View All