30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET और JEE एक्साम्स CUET के साथ मर्ज को लेकर क्या है UGC का पूरा प्लान, देखें यहां

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) के विलय करने की बात कही है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) की एक्साम्स इस बार दो परियों की बजाय तीन परियों में आयोजित की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 Mar 2023, 11:35 AM IST

,

UGC Chief Jagadesh Kumar

NEET CUET JEE: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) के विलय करने को लेकर यूजीसी चीफ की ओर से एक बड़ी घोषणा की गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा है की आने वाले सालों में नीट और जेईई परीक्षा को सीयूईटी के साथ मर्ज किया जा सकता है, हालांकि इन एंट्रेंस टेस्‍ट के विलय की जानकारी कम से कम 2 साल पहले दी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा बिना किसी परेशानी के कराई जाए। आप को बता दे कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) की एक्साम्स इस बार दो परियों की बजाय तीन परियों में आयोजित की जाएगी।

JEE, NEET और CUET-UG के विलय की घोषणा दो साल पहले होगी -

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि हो सकता है नीट और जेईई को सीयूईटी में मिला दिया जाए और सभी के लिए केवल एक परीक्षा का आयोजन हो। हालांकि ऐसा होने के कम से कम दो साल पहले छात्रों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। यानी आने वाले समय में नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं को भी सीयूईटी के साथ मर्ज करके एक बड़े नेशनल एग्जाम का रूप दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- NEET PG काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से हो सकती शुरू, यहां देखें अपडेट


छात्रों को केवल परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना है-

पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में यूजीसी चीफ ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा आसानी से हो। आगे उन्होंने बात करते हुए कहा की पिछले साल छात्रों के अनुभव के संबंध में मै मानता हूं कि कुछ केंद्रों में गड़बड़ियां थीं और इस साल हम छात्रों के अनुभवों से संबंधित सभी मुद्दों का ध्यान रख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार छात्रों को केवल परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना है।

यह भी पढ़ें - 4792 स्टाफ नर्स और अन्य पदों के लिए अभी करें ऑनलाइन आवेदन

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग