MPPEB Staff Nurse Recruitment 2023: उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो एमपी व्यापम ग्रुप 5 भर्ती 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च,2023 से शुरु हो चुके है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीईबी (MPPEB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 29 मार्च 2023 तक चलेंगे। एमपीईबी ने नोटिफिकेशन जारी कर एएनएम, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं अन्य के कुल 4792 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 जून, 2023 से किया जाएगा और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती का फॉर्म भर सकेंगे।