शिक्षा

GATE 2025 Answer KEY हुआ जारी, इस लिंक से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

GATE 2025: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। इसके अलावा, आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो 1 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 2:16 PM IST
GATE 2025 answer key
GATE 2025 answer key

GATE 2025 Answer Key: Indian Institute of Technology (IIT) Roorkee ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। इसके अलावा, आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो 1 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।

GATE 2025 Answer Key: ऐसे कर सकते हैं आंसर-की डाउनलोड


आंसर-की के लिए GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।


'GATE 2025 Answer Key Download' लिंक पर क्लिक करें।


आवश्यक विवरण भरकर सबमिट करें।


स्क्रीन पर आंसर कीखुलकर सामने आ जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

GATE 2025: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा


GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी कंप्यूटर साइंस (CSE), मैकेनिकल (ME), इलेक्ट्रिकल (EE), डेटा एनालिटिक्स (DA), सिविल इंजीनियरिंग (CE) सहित विभिन्न विषयों की आंसर की देख सकते हैं।

GATE परीक्षा का महत्व


GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो Engineering, Technology, Science, Commerce and Humanities से जुड़े विभिन्न विषयों में उम्मीदवारों की योग्यता तय करती है। अधिक जानकारी और आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाया जा सकता है।

Updated on:
27 Feb 2025, 2:16 PM IST
Published on: