AIIMS NORCET 8: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा (AIIMS NORCET 8) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स (चरण 1) परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं NORCET (चरण II) परीक्षा 2 मई 2025 हो होगी।