अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपको लगता है कि आधिकारिक उत्तर सही नहीं है, संस्थान ने आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है। निर्धारित समय सीमा के अंदर आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
GATE 2026 Answer Key Released: इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा का आयोजन IIT Guwahati ने किया है। आंसर-की के साथ ही अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। अब उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों की जांच कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उनका संभावित स्कोर कितना बन रहा है। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अंतिम परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर घोषित किया जाएगा।
आंसर-की देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे ‘GATE 2026 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आपको प्रश्न पत्र और आंसर-की पीडीएफ में डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें और अनुमान लगाएं कि आपके कितने नंबर बन सकते हैं।
अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपको लगता है कि आधिकारिक उत्तर सही नहीं है, संस्थान ने आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है। निर्धारित समय सीमा के अंदर आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर प्रश्न के लिए एक तय शुल्क देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में सुधार किया जाएगा और उसी आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार होगी।
इस स्कोर के जरिए देश के प्रमुख संस्थानों जैसे Indian Institutes of Technology (IITs) और National Institutes of Technology (NITs) में एम.टेक (M.Tech) में दाखिला मिलता है। इसके अलावा कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) भी भर्ती के दौरान GATE स्कोर को आधार मानती हैं। खास बात यह है कि GATE स्कोर तीन साल तक मान्य रहता है।