शिक्षा

GATE Exam 2023: गेट एग्जाम 2023 का शेड्यूल जारी, 4 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

GATE 2023 Schedule: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE Exam 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। IIT Kanpur ने गेट एग्जाम डेट 2023 की घोषणा करते बताया कि गेट परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होगी और 12 फरवरी 2023 तक चलेगी।

2 min read
GATE 2023 Schedule

GATE exam 2023 schedule released : इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in पर एग्जाम डेट 2023 की घोषणा की है। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।


जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, गेट 2023 के पहले दिन 4 फरवरी को सीएस, एआर, एमई का पेपर होगा। वहीं GATE परीक्षा 12 फरवरी को CE1, ST, CE2, MN पेपर के साथ संपन्न होगी। GATE 2023 को दो शिफ्ट्स में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


4 फरवरी 2023, शनिवार- पहली शिफ्ट में CS पेपर का एग्जाम होगा।
दूसरी शिफ्ट में AR और ME की परीक्षा होगी।
5 फरवरी 2023, रविवार- पहली शिफ्ट में EE, ES, XH की परीक्षा होगी।
दूसरी शिफ्ट में BM, CY और EC के पेपर होंगे।
11 फरवरी 2023, शनिवार- पहली शिफ्ट में GG, IN, MA, PE, XE और XL की परीक्षाएं होंगी।
दूसरी शिफ्ट में AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI और TF सब्जेक्ट्स के एग्जाम लिए जाएंगे।
12 फरवरी 2023, रविवार- पहली शिफ्ट में CE1 और ST का एग्जाम लिया जाएगा।
दूसरी शिफ्ट में CE2 और MN का पेपर होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड TET परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, ukutet.com पर डायरेक्ट करें चेक


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, GATE 2023 में 29 पेपरों होंगे जो कुल 100 नंबर के है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न शामिल होंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार GATE Admit Card 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। गेट का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Judicial Services मेन्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published on:
28 Nov 2022 01:13 pm
Also Read
View All