Delhi Judicial Service Result Declared: दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 123 पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन जून 2022 में किया गया था। इस वैकेंसी के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आप वेबसाइट पर देख सकते हैं।