शिक्षा

कौन हैं Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि अंगमो? नीति आयोग से सम्मानित, इतनी हैं पढ़ी-लिखी

Sonam Wangchuk Wife Geetanjali Angmo: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो पति की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। जानें कौन हैं कराटे में ब्लैक बेल्ट और नीति आयोग से सम्मानित गीतांजलि और क्या है उनका ओडिशा और लद्दाख से कनेक्शन।

2 min read
Feb 03, 2026
Geetanjali Angmo (PC: X)

Geetanjali Angmo Biography: लद्दाख के मशहूर शिक्षा सुधारक और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इन दिनों अपनी हिरासत को लेकर चर्चा में हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो मजबूती से उनके पक्ष में खड़ी हैं। गीतांजलि अपने पति की रिहाई के लिए न केवल कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं बल्कि सरकार की दलीलों को चुनौती भी दे रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं गीतांजलि अंगमो और क्या है उनकी उपलब्धियां।

ये भी पढ़ें

Dalai Lama: धर्मगुरु होने बावजूद दलाई लामा को क्यों मिला ‘ग्रैमी अवार्ड’? महज 25 की उम्र में हासिल कर ली थी ये डिग्री

Geetanjali Angmo Education: फिजिक्स से की है पढ़ाई

गीतांजलि जे अंगमो का जन्म ओडिशा के बालासोर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से हुई। उन्होंने फिजिक्स में अपनी डिग्री हासिल की है। उनकी पहचान केवल एक एक्टिविस्ट की पत्नी के तौर पर नहीं है बल्कि वे खुद भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। गीतांजलि की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, वह कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं उन्होंने यह उपलब्धि अमेरिका में अपने बेटे आर्यन के साथ हासिल की थी।

Geetanjali Angmo Biography: एजुकेशन सेक्टर में है अहम योगदान

गीतांजलि खुद को एक सोशल एंटरप्रेन्योर (सामाजिक उद्यमी) बताती हैं। उन्होंने 'पुषण' और 'शंघाई पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' जैसे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। वह लद्दाख के मशहूर इंस्टीट्यूट, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HIAL) की संस्थापक सदस्य भी हैं। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अपने इंटरनेशनल एजुकेशन बोर्ड (MIEB) में सलाहकार के तौर पर भी नियुक्त किया था।

Women Transforming India Award 2022: नीति आयोग से मिल चुका सम्मान

उनकी मेहनत और समाज सेवा के जज्बे को भारत सरकार ने भी सराहा है। साल 2022 में नीति आयोग ने उन्हें वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड से नवाजा था। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समुदाय के विकास में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया था। फिलहाल गीतांजलि सुप्रीम कोर्ट में अपने पति वांगचुक की हिरासत को चुनौती दे रही हैं और लद्दाख के मौजूदा हालात और अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। गीतांजलि जे अंगमो उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो सामाजिक और शैक्षिक बदलाव के लिए समर्पित हैं।

ये भी पढ़ें

RBSE Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Published on:
03 Feb 2026 10:12 am
Also Read
View All

अगली खबर