शिक्षा

Google Search Privacy Tool: कहीं आपकी निजी जानकारी तो सबके सामने नहीं? घबराएं नहीं, गूगल से 5 मिनट में ऐसे हटाएं अपनी पर्सनल जानकारी

Online privacy tips: यूजर्स अब इस तरीके से गूगल सर्च रिजल्ट से अपनी पर्सनल जानकारी और इमेज आसानी से हटाने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। जानें निजी जानकारी को सुरक्षित कैसे रखें।

2 min read
Feb 11, 2026
Google Search Privacy

Google Search Privacy Tool: डिजिटल दौर आते आते हर व्यक्ति का जीवन ऑनलाइन हो गया है। आपका मोबाइल नंबर, ईमेल, एड्रेस या कोई नई पुरानी इमेज गूगल सर्च में दिख जाए तो यह परेशानी और खतरे दोनों की वजह बन सकती है। मन में ख्याल आता है कि कई हमारी निजी जानकारी इंटरनेट पर सबके सामने तो नहीं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Google Search Privacy Tool (गूगल सर्च प्राइवेसी टूल) को अपडेट किया गया है जिससे अब यूजर्स अपनी निजी जानकारी हटाने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर AI-generated (एआई जनरेटेड) और डीपफेक कंटेंट के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

EPFO 3.0: क्या अप्रैल 2026 के बाद UPI से निकलेगा PF का पैसा? जान लें पूरी सच्चाई

Google Search personal information remove: ऐसे हटाएं?

गूगल सर्च में अपना नाम या अपनी संबंधित जानकारी सर्च करें।
जिस रिजल्ट को हटाना है, उसके सामने दिए गए तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करें।
Remove Result (रिमूव रिजल्ट) का विकल्प चुनें।
जानकारी हटाने का कारण बताएं जैसे पर्सनल जानकारी, आपत्तिजनक इमेज या गलत डेटा। फिर अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें।
सबमिट की गई रिक्वेस्ट की स्थिति आप Results about you(रिजल्ट अबाउट यू) सेक्शन में जाकर ट्रैक कर सकते हैं। नए फीचर के अनुसार अब एक ही रिक्वेस्ट में कई लिंक या इमेज रिपोर्ट की जा सकती हैं।

रिक्वेस्ट मंजूर होने के बाद क्या होगा?

अगर आपकी रिक्वेस्ट गूगल स्वीकार कर लेता है तो आपकी दी जानकारी से संबंधित लिंक गूगल सर्च रिजल्ट से हटा दिए जाएंगे। साथ ही, आप एक एक्स्ट्रा सेटिंग ऑन कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपके नाम से जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी भी फिल्टर हो सके।

Google privacy India: भारत में क्या बदले नियम?

भारत सरकार ने अब AI और डीपफेक कंटेंट को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए सीमित समय दिया गया है और AI-generated सामग्री को लेबल करना अनिवार्य किया गया है। जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अब लोगों की प्राइवेसी खतरे से बाहर आ सकती है।

ये भी पढ़ें

IPhone 18 pro Leaks: A20 चिप से Under Display Face ID तक, क्या Apple बदलने वाला है पूरा फ्रंट डिजाइन?

Updated on:
11 Feb 2026 05:51 pm
Published on:
11 Feb 2026 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर