10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPhone 18 pro Leaks: A20 चिप से Under Display Face ID तक, क्या Apple बदलने वाला है पूरा फ्रंट डिजाइन?

IPhone 18 Pro: लॉन्च से पहले IPhone 18 Pro के design और hardware को लेकर ऐसे leaks सामने आए हैं, जो Apple की रणनीति बदलने का संकेत देते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 10, 2026

IPhone 18 pro Leaks

IPhone

iPhone 18 pro Leaks: Apple की आने वाली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही iphone 18 pro के भी संभावित लीक्स को लेकर खबरें सामने आने लगी है। भले ही इसके लॉन्च में अभी वक्त हो, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स में इस फोन के डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी को लेकर कई अहम बातें सामने आ रही हैं। अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro एप्पल के अब तक का सबसे अपग्रेडेड स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

iPhone 18 Pro A20 Chip: कितनी पावरफुल चिप है A20?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में एप्पल का अगली जेनरेशन का अपग्रेडेड A20 चिप दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह चिप 2nm प्रोसेसर पर तैयार हो सकती है। यह iPhone 17 Pro में इस्तेमाल हुई A19 चिप की तुलना में ज्यादा फास्ट और पावर एफिशिएंट हो सकती है। यह चिप ऐप्स की स्पीड बेहतर और बेहतर कर सकती है। साथ ही गेमिंग परफॉर्मेंस बढ़ने और AI फीचर्स के ज्यादा स्मूथ तरीकों से काम करने की संभावना बताई जा रही है।
इस चिप के कारण IPhone 18 Pro Battery एफिशिएंट भी हो सकता है।

IPhone 18 Pro Camera: वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) और 24MP फ्रंट कैमरा

IPhone18 Pro के कैमरा सेटअप को लेकर भी कई लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसका मतलब यह होगा कि कैमरा लाइटिंग के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट कर देगा। इससे ब्राइट (Bright) लाइट और लो (Low) लाइट दोनों में अच्छी फोटोज देखने को मिल सकती है।एप्पल टेलीफोटो लेंस में भी बड़ा अपर्चर दे सकता है। जिससे फोटोग्राफी और बेहतर हो सकती है। साथ ही फ्रंट कैमरा को लेकर लीक बताते हैं कि iPhone18e जैसे एंट्री मॉडल्स को छोड़कर बाकी मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
कुछ लीक्स में यह भी कहा गया है कि फिजिकल कटआउट बदलकर फ्रंट कैमरा को टॉप लेफ्ट कॉर्नर में शिफ्ट किया जा सकता है।

Iphone 18 Pro Design: अंडर डिस्प्ले फेस आईडी और नया फ्रंट डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple पहली बार iPhone 18 Pro और Pro Max में अंडर डिस्प्ले फेस आईडी ला सकता है। इससे स्क्रीन में बदलाव देखने को मिलेगा। स्क्रीन ज्यादा साफ और इमर्सिव दिख सकती है।

IPhone18 Pro Battery: इस मॉडल की बैटरी को लेकर लीक्स में संकेत मिलते हैं कि iPhone 18 Pro में 5000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो रोजाना इस्तेमाल में बेहतर बैकअप दे सकती है।
इसके अलावा, iPhone 17 Pro में वेपर चैंबर कूलिंग देखा गया था, जो भविष्य में 18 सीरीज के रेगुलर मॉडल में देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Launch: कब लॉन्च हो सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं एप्पल रेगुलर बेस मॉडल iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत में मार्केट में ला सकता है।

IPhone 18 Pro Specs: लीक्स एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर- A20 चिप 2nm प्रोसेस
डिस्प्ले- 6.3 इंच OLED LTPO 120Hz
फेस आईडी- अंडर डिस्प्ले फेस आईडी
रियर कैमरा- वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा
फ्रंट कैमरा- 24MP सेल्फी कैमरा
बैटरी- 5000mAh प्लस
कूलिंग- वेपर चैंबर कूलिंग
लॉन्च- सितंबर 2026 एक्सपेक्टेड

नोट: यह पूरी जानकारी लीक पर आधारित है। Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं किया है। फाइनल प्रोडक्ट में फीचर्स अलग भी हो सकते हैं।