शिक्षा

IIT से पढ़े हैं देश के नए CEC, जानिए Gyanesh Kumar से जुड़ी ये 5 खास बात

Gyanesh Kumar New Chief Election Commissioner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ज्ञानेश कुमार को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया। वे IAS अधिकारी रह चुके हैं और IIT Kanpur से पढ़े हैं। यहां देखें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 11:49 AM IST
Gyanesh Kumar New Chief Election Commissioner

Gyanesh Kumar New Chief Election Commissioner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ज्ञानेश कुमार को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया। ज्ञानेश कुमार राजीव कुमार का स्थान लेंगे, जो 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मंगलवार को पद छोड़ देंगे। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के अधिकारी रह चुके हैं। आइए, जानते उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और उन्होंने किन-किन पदों पर काम किया है- 

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1964 को हुआ था। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे और पिता पेशे से डॉक्टर। ज्ञानेश कुमार के पिता चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हो चुके हैं। पिता के सरकारी नौकरी में होने के कारण ज्ञानेश कुमार की शिक्षा गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर से हुई। साल 1988 में आईएएस बनने से पहले ज्ञानेश कुमार ने IIT Kanpur से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। यही नहीं उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया में बिजनेस फाइनेंस का भी अध्ययन किया है।

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में निभाई मुख्य भूमिका 

ज्ञानेश कुमार मई 2022 से अमित शाह के नेतृत्व वाले मंत्रालय में सचिव थे। उन्होंने मंत्रालय में पांच साल बीताए हैं, पहले मई 2016 सेै सितंबर 2018 तक संयुक्त सचिव के रूप में और फिर सितंबर 2018 से अप्रैल 2021 तक अतिरिक्त सचिव के रूप में। अतिरिक्त सचिव के रूप में, उन्होंने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने पर जम्मू और कश्मीर डेस्क का नेतृत्व किया था। ज्ञानेश कुमार को सुखबीर सिंह संधू के साथ पिछले साल मार्च में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

Updated on:
18 Feb 2025, 11:49 AM IST
Published on: