शिक्षा

Haryana Board 10th Result: आज जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सीधे इस लिंक से देख पाएंगे परिणाम

Haryana Board Result: पिछले साल यानी 2024 में, कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,86,714 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,73,015 विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे। इस तरह पास प्रतिशत 95.22% रहा था।

2 min read
File Photo

Haryana Board 10th Result की राह देख रहे छात्रों का यह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज, 16 मई 2025 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.inपर जाकर देख सकेंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से परिणाम की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, 15 मई को रिजल्ट जारी नहीं हो पाने के बाद अब आज परिणाम आने की पूरी संभावना है। क्योंकि इससे पहले, 12वीं कक्षा के परिणाम के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने कहा था कि 10वीं के नतीजों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

Haryana Board 10th Result: परीक्षा की जानकारी

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं इस साल 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल, HBSE ने 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था। उस समय कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था, जिसमें लड़कियों ने 96.32% और लड़कों ने 94.22% सफलता प्रतिशत हासिल की थी।

ऐसे चेक कर पाएंगे HBSE 10th Result 2025

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 'Results' सेक्शन पर जाएं।
‘Secondary (Academic) Regular/Private Examination Feb/March-2025’ लिंक चुनें।
मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरें और ‘Search Result’ पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Haryana Board Result: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल यानी 2024 में, कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,86,714 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,73,015 विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे। इस तरह पास प्रतिशत 95.22% रहा था। लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 96.32% का परिणाम हासिल किया था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% था।

Updated on:
16 May 2025 09:00 am
Published on:
16 May 2025 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर