शिक्षा

MHT CET 2020 Result Live Update: स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट सीधे यहां से करें डाउनलोड, नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी

MHT CET 2020 Result And Score Card एमएचटी सीईटी 2020 स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट के लिए डाइरेक्ट लिंक खबर में दिया गया है यह परिणाम पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के जारी किए जाएंगे।

2 min read
Nov 28, 2020

MHT CET 2020 Result : महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल कुछ ही देर में एमएचटी सीईटी 2020 रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेगा। परिणाम और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org और mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। नतीजे पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) और पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) ग्रुप के जारी किए जाएंगे। विद्यार्थी परिणामों से संबंधी लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहें पत्रिका डॉट कॉम।

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) का आयोजन अक्टूबर व नवंबर माह में ऑनलाइन मोड से हुआ था। रिजल्ट की घोषणा के बाद महाराष्ट्र सेट सेल काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। काउंसलिंग एडिशनल स्पॉट राउंड के साथ तीन चरणों में की जाएगी। एमएच सीईटी काउंसलिंग 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के तीन चरण होंगे।

MHT CET 2020 Merit List And Score Card

इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 10 नवंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 12 नवंबर, 2020 तक आपत्तियां दर्ज की अनुमति दी गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, “MHT CET 2020 Score Card (PCB और PCM) उम्मीदवार को उनके लॉग इन पर 28 नवंबर, 2020 तक उपलब्ध कराया जाएगा। ” MHT CET 2020 परीक्षा कई बार स्थगित करने के बाद 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020 तक निर्धारित की गई थी।

इस वर्ष MHT CET Exam के लिए लगभग 4.55 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा आमतौर पर मई के महीने में आयोजित की जाती है। इस वर्ष, COVID-19 के कारण MHT CET 2020 को स्थगित कर दिया गया था। MHT CET महाराष्ट्र राज्य में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

How To Check MHT CET Result 2020
सबसे पहले MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध MHT CET Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

Published on:
28 Nov 2020 10:16 am
Also Read
View All