INI CET 2021 Result And Merit List इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम घोषित परिणाम जनवरी 2021 सेशन के लिए जारी किए गए हैं
INI CET 2021 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी सेशन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, aiimsexams.org पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने INI CET परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर पीडीऍफ़ फाइल में सर्च करना होगा। कंप्यूटर आधारित INI CET 2021 का आयोजन 20 नवंबर 2020 को किया गया था।
इस वर्ष, INI CET 2021 आयोजन देश भर में 129 शहरों के अंदर निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। INI CET 2021 के माध्यम से AIIIMS, JIPMER, PGIMER और NIMHANS में मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), MCh और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की 815 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
How To Check INI CET 2021 Result
INI CET परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.org पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां एकेडमिक कोर्सेज सेक्शन में जाएं। इसके बाद संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के रिजल्ट उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और केटेगरी के अनुसार, अपना रैंक और पर्सेंटाइल चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रखें।