HSSC Group C, D Result 2024 : जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो, HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर...
HSSC Group C, D Result 2024 : हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा कोई लेकर जरुरी खबर सामने आ रही है। HSSC यानी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो, HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने रोल नंबर की मदद से छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर HSSC ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार को अपना रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HSSC रिजल्ट में देरी की एक वजह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर याचिका भी है। कोर्ट में याचिका लगाकर हरियाणा के निवासियों को 5 अतिरिक्त अंक देने की नीति को चुनौती दी गई थी। साथ ही इस बात को भी एक कारण बताया जा रहा है कि चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई थी। जिस कारण परीक्षा परिणाम टल गई थी।