10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे में 11 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन, चयन के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव

Railway ALP New Rules: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स 15 मई से आवेदन कर सकेंगे। जानिए क्या है मेरिट लिस्ट का नया 50:50 फॉर्मूला।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 10, 2026

RRB ALP Recruitment 2026

Railway ALP New Rules (Image- ChatGPT)

RRB ALP Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 15 मई, 2026 से शुरू होगी वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जून, 2026 रात 11:59 बजे तक है। बता दें इस बार रेलवे ने सिलेक्शन प्रोसेस और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के फॉर्मूले में कुछ बड़े और अहम बदलाव किए है।

क्या है नया 50:50 मेरिट फॉर्मूला

रेलवे बोर्ड के नए नियमों के मुताबिक, अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2 पार्ट ए) और कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा।

  • नया नियम: अब मेरिट लिस्ट में सीबीटी 2 परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक और एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के 50 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे।
  • पुराना नियम: इससे पहले तकनीकी परीक्षा यानी सीबीटी 2 को 70 प्रतिशत वेटेज मिलता था जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट का हिस्सा केवल 30 प्रतिशत होता था।

क्यों किया गया यह बड़ा बदलाव

रेलवे बोर्ड का मानना है कि, लोको पायलट की नौकरी सिर्फ तकनीकी ज्ञान के भरोसे नहीं की जा सकती। ट्रेन चलाते समय सतर्कता, क्विक डिसीजन लेने की क्षमता डायरेक्शन नॉलेज और याददाश्त सबसे अहम होती है। सीबीएटी (एप्टीट्यूड टेस्ट) इन्हीं मनोवैज्ञानिक गुणों की जांच करता है। इसलिए रेलवे चाहता है कि, ड्राइवर तकनीकी रूप से जितने सक्षम हों मानसिक रूप से भी उतने ही चौकन्ने रहें। अब केवल किताबी ज्ञान रटने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेरिट में आना मुश्किल होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा। सबसे पहले सीबीटी 1 और सीबीटी 2 की लिखित परीक्षाएं होंगी। इसके बाद एक एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इन सभी को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 2 में 19900 रुपये का शुरुआती मूल वेतन (बेसिक सैलरी) मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA) मकान किराया भत्ता (HRA) और पेंशन जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

आयु सीमा और योग्यता के नियम

असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 4 जुलाई, 2026 तक 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ साथ आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना जरूरी है। मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल में तीन साल का डिप्लोमा करने वाले युवा भी आवेदन करने के योग्य हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में सभी जानकारियां सही सही भरें।
  • बोर्ड की सलाह के अनुसार वेरिफिकेशन के लिए अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल जरूर करें।
  • अपनी फोटो सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें।