शिक्षा

कभी यूनिवर्सिटी में जीता था गोल्ड मेडल, आज राज्य की बन गई मुख्य सचिव, कौन है ये यूपी की बेटी, हर तरफ हैं इन्हीं के चर्चे

IAS Alka Tiwari Success Story: 1988 बैच की आईएएस अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आइए, जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी-
less than 1 minute read
IAS Alka Tiwari Success Story

IAS Alka Tiwari Success Story: सिविल सेवा अधिकारी अलका तिवारी इन दिनों चर्चा में हैं। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अलका तिवारी न सिर्फ एक कर्मठ अधिकारी हैं बल्कि उन्होंने अपने शैक्षणिक करियर में भी असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

कॉलेज में थीं गोल्ड मेडलिस्ट

उत्तर प्रदेश से आने वाली अलका तिवारी (IAS Alka Tiwari) ने मेरठ विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ छात्रा होने के लिए गवर्नर से स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने मनोविज्ञान विषय से पीजी की डिग्री हासिल की है। साथ ही एमएससी भी कर चुकी हैं। यही नहीं अलका तिवारी के पास रांची विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी है। साथ ही हार्वर्ड विश्वविद्यालय और अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों से शॉर्ट टर्म कोर्सेज किया है।

इन महत्वपूर्ण विभाग में दी है सेवा 

अलका तिवारी अपनी बेदाग प्रतिष्ठा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए झारखंड में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपने लिए आईएएस अधिकारियों के बीच एक अलग छवि बनाई है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दी है, जिनमें वन और पर्यावरण और वाणिज्यिक कर समेत पर्यटन, शिक्षा और वित्तीय संसाधन आदि शामिल है।

Updated on:
08 Nov 2024 12:33 pm
Published on:
08 Nov 2024 12:33 pm