शिक्षा

Success Story: IAS बनने के लिए दिया था IPS पद से रीजाइन, फिर हुआ वो जो सोच नहीं पाएंगे आप…

IAS Arpita Thubey Success Story: अर्पिता थुबे ने परीक्षा पास की सफलता पाई और IPS बन गईं। हालांकि, उन्हें IAS बनना था जिस वजह से उन्होंने रिजाइन दे दिया।

2 min read

IAS Arpita Thube Success Story: यूपीएससी देश ही नहीं दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। यह चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। कुछ को सफलता मिलती है तो कुछ के हाथ निराशा लगती है। कई लोग असफल होने के बाद अपनी राह बदल लेते हैं तो इनमें से कुछ हैं जो खुद पर भरोसा करके तैयारी में फिर से जुट जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है अर्पिता थुबे की। अर्पिता थुबे ने परीक्षा पास की सफलता पाई और IPS बन गईं। हालांकि, उन्हें IAS बनना था जिस वजह से उन्होंने रीजाइन दे दिया और दोबारा परीक्षा में बैठी। 

बचपन से ही पढ़ने में थीं तेज (Success Story)

अर्पिता मूल रूप से महाराष्ट्र के ठाणे शहर के रहने वाली हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं। उन्होंने  सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की डिग्री तो हासिल कर ली लेकिन हमेशा से सिविल सेवा में आना चाहती थीं। यही कारण है कि उन्होंने बीटेक करने के बाद UPSC CSE परीक्षा में बैठने का मन बनाया। 

पहले प्रयास में हुईं बुरी तरह फेल

वर्ष 2019 में उन्होंने सबसे पहली बार UPSC CSE परीक्षा दी थी। लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इस बार वे प्रीलिम्स भी नहीं पास कर पाईं। हालांकि, अर्पिता ने हार नहीं मानी और वर्ष 2020 में एक बार फिर से परीक्षा दी। अपने दूसरे प्रयास में अर्पिता ने 383वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली और उन्हें IPS सेवा मिली। ऐसे तो IPS का पद हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अर्पिता IAS बनना चाहती थीं। 

दो बार क्रैक कर ली परीक्षा (Arpita Thube Cleared UPSC CSE Twice)

वर्ष 2021 में अर्पिता ने एक बार यूपीएससी परीक्षा दी लेकिन इस बार भी निराशा हाथ लगी। उन्हें लगा कि शायद IPS के पद पह होने के कारण वे अपनी तैयारी को समय नहीं दे पा रही हैं। फिर क्या था उन्होंने अपने पद से रीजाइन कर दिया और तैयारी में जुट गईं। अपने चौथे प्रयास में वर्ष 2022 में अर्पिता ने सफलता हासिल कर ली। इस बार उन्होंने 214वीं रैंक हासिल की। 

Also Read
View All

अगली खबर