इस पद के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान मूल वेतन का 12% आईडीए, एचआरए और भत्ते के साथ बेसिक पे 40,000 प्रति महीने होगा। वहीं ट्रेनिंग के बाद सैलरी के तौर पर करीब एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।