प्रिंस ने नीट परीक्षा में 720 में से 686 अंत प्राप्त किए हैं। उन्होंने कोटा के एक निजी कोचिंग से इस परीक्षा की तैयारी की। प्रिंस कोचिंग के बाद रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते थे। नोट्स बनाना और रिवीजन करना उनके दिनचर्या में शामिल था। प्रिंस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि आपने अच्छे से नोट्स पढ़ लिया तो नीट निकल जाएगा। लेकिन AIIMS के लिए NCERT क्लियर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब वे शुरू में तैयारी कर रहे थे तो मनोरंजन के लिए कई बार कॉमिक्स पढ़ते थे। हालांकि, परीक्षा के करीब आने पर उन्होंने अपना पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ पढ़ने पर रखा।