
Sarkari Naukri DOT Recruitment 2024: यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। दूर संचार विभाग (DOT) ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर (SDE) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास इस पद से संबंधित योग्यता है, वे दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट का पता है,dot.gov.in
दूरसंचार की इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर है। ये वैकेंसी मुबंई, दिल्ली, अहमदाबाद आदि के लिए निकाली गई है। शहरों की लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
दूरसंचार विभाग में नौकरी पाने के आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए। चयनित कैंडिडेट्स को सैलरी के रूप में 47,600 रुपये से 1,51,100 के बीच भुगतान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया का निर्धारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। आवेदन की समीक्षा के बाद योग्य कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Updated on:
05 Dec 2024 10:07 am
Published on:
05 Dec 2024 10:07 am
