इस नियम में यह भी प्रावधान रखा गया है कि जो यूनिवर्सिटी साल में दो बार दाखिला लेने में सक्षम होगी। सिर्फ वहीं यूनिवर्सिटी पर ये नियम मान्य होगा। ये फैसला यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता पर निर्भर करता है। जो भी यूनिवर्सिटी इस नियम को मानते हैं, उन्हें साल मेंदो बार छात्रों को प्रवेश देने के लिए जरुरी योजना तैयार करनी होगी और साथ ही सेमेस्टर परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों पर भी योजना बनानी होगी।