5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं NIA के नए चीफ Rakesh Aggrawal? जानिए आतंकवाद से लड़ने वाली एजेंसी के प्रमुख की सैलरी और प्रोफाइल

राकेश अग्रवाल हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और करीब तीन दशक से पुलिस सेवा में सक्रिय हैं। उन्हें तकनीकी मामलों, रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े केसों का अच्छा अनुभव माना जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 16, 2026

NIA New Chief Rakesh Aggrawal

NIA New Chief Rakesh Aggrawal

NIA New Chief Salary: National Investigation Agency (NIA) को नया महानिदेशक(डायरेक्टर) मिल गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी Rakesh Aggarwal को एनआईए का नया डीजी नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, राकेश अग्रवाल 31 अगस्त 2028 तक या अगले आदेश तक एनआईए के महानिदेशक बने रहेंगे। इससे पहले एनआईए के डीजी रहे सदानंद वसंत दाते को समय से पहले उनके मूल कैडर महाराष्ट्र भेज दिया गया था। उसी के बाद राकेश अग्रवाल को पहले अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई और अब उन्हें पूर्णकालिक डीजी बना दिया गया है।

Rakesh Aggrawal NIA: कौन हैं राकेश अग्रवाल?

राकेश अग्रवाल हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और करीब तीन दशक से पुलिस सेवा में सक्रिय हैं। उन्हें तकनीकी मामलों, रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े केसों का अच्छा अनुभव माना जाता है। आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़े कई संवेदनशील मामलों में उनकी भूमिका रही है। यही वजह है कि एनआईए जैसे अहम संगठन की कमान उन्हें सौंपी गई है।

Rakesh Aggrawal: पहले से ही एनआईए में कर रहे काम


राकेश अग्रवाल पहले से ही एनआईए के कामकाज से अच्छी तरह परिचित हैं। सितंबर 2025 में उन्हें स्पेशल डीजी बनाया गया था। इसके कुछ ही महीनों बाद दिसंबर में अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। अब सरकार ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए शीर्ष पद सौंप दिया है।

NIA New Chief Salary: NIA DG को कितनी सैलरी और सुविधाएं?

एनआईए के डीजी को भारत सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-16 के तहत नियुक्त किया जाता है। इस स्तर पर बेसिक सैलरी करीब 2.05 लाख से 2.24 लाख रुपये प्रतिमाह होती है। भत्तों को जोड़ने के बाद कुल वेतन 2.5 लाख से 3 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है। इसके अलावा सरकारी आवास, सुरक्षा व्यवस्था, सरकारी गाड़ी और ड्राइवर, स्टाफ और आधुनिक ऑफिस सुविधाएं भी मिलती हैं।

Frequently Asked Questions