IAS Dharmendra Success Story: यूपीएससी को देश व दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद लोग IAS बनते हैं। इसके बाद अनुभव और योग्यता के आधार पर प्रमोशन मिलता रहता है। प्रमोशन होते-होते लोग चीफ सेक्रेटरी के पद पर पहुंचते हैं। हालांकि, बहुत कम ही होते हैं जो यहां तक का सफर तय कर पाते हैं। इन्हीं चंद लोगों में 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।